बड़ी राहत! बार-बार नहीं देनी होगी TET परीक्षा, आजीवन रहेगी पात्रता, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

बड़ी राहत! बार-बार नहीं देनी होगी TET परीक्षा, आजीवन रहेगी पात्रता, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

बड़ी राहत! बार-बार नहीं देनी होगी TET परीक्षा, आजीवन रहेगी पात्रता, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: June 26, 2021 4:22 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण-पत्र की वैधता अब आजीवन रहेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता प्रमाण-पत्र की वैधता की सात वर्ष की अवधि को विलोपित करते हुए इसे आजीवन कर दिया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में वर्ष 2011 की मार्गदर्शिका में एक बार परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी के लिए प्रमाण पत्र की वैधता अवधि अधिकतम 7 वर्षों तक के लिए निर्धारित थी, जिसे अब शिक्षा विभाग ने विलोपित कर दिया है।

Read More: प्रदेश में 1 हजार से कम हुई कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या, कल के मुकाबले आज बढ़ा मौतों का आंकड़ा 

राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उक्त आशय का आदेश आज यहां मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया है। इसमें स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया गया है कि यह आदेश 2011 से अब तक समस्त शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र के संबंध में भी मान्य होगा, जिन अभ्यर्थियों के शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो गई है, उनके लिए नया प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।

Read More: प्रदेश में 1 हजार से कम हुई कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या, कल के मुकाबले आज बढ़ा मौतों का आंकड़ा

No photo description available.


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"