लोकवाणी में इस बार ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ पर होगी बात, 26 से 28 फरवरी तक रिकॉर्ड करा सकेंगे अपनी बात

लोकवाणी में इस बार ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ पर होगी बात, 26 से 28 फरवरी तक रिकॉर्ड करा सकेंगे अपनी बात

लोकवाणी में इस बार ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ पर होगी बात,  26 से 28 फरवरी तक रिकॉर्ड करा सकेंगे अपनी बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: February 13, 2020 8:50 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 8वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 8 मार्च को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे।

पढ़ें- सीएम की गैर मौजूदगी में आयोजित बैठक में नहीं पहुंचा कोई मंत्री, PCC प्रभारी पीएल पुनिया कर रहे है…

लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।

पढ़ें- ‘एक लॉबी पीएसयू कंपनियों के निजीकरण के लिए काम रही, मैं इसके पक्ष म…

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है। लोकवाणी में इस बार का विषय ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ रखा गया है।

पढ़ें- भोपाल रेलवे स्टेशन ब्रिज हादसा, पश्चिम मध्य रेलवे ने दिए जांच के आद…

इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 26, 27 एवं 28 फरवरी को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकते हैं।


लेखक के बारे में