लोकवाणी में इस बार ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर होगी बात, 8 मार्च को होगा प्रसारण

लोकवाणी में इस बार ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर होगी बात, 8 मार्च को होगा प्रसारण

लोकवाणी में इस बार ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर होगी बात, 8 मार्च को होगा प्रसारण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: February 18, 2020 9:27 am IST

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 8वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 8 मार्च को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे।

पढ़ें- शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, बदले गए गई कई जिल…

लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।

पढ़ें- उरला इलाके की कंपनियों पर पुलिस देगी दबिश, पटरियों को गैंगस्टर ने कई फैक्ट्रियों को बेचा

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों की भावनाओं और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की गई है। लोकवाणी में इस बार का विषय ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ रखा गया है।

पढ़ें- सीएम बघेल ने यूएन हेड क्वॉर्टर का किया भ्रमण, आ..

इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 26, 27 एवं 28 फरवरी को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकता है।


लेखक के बारे में