भाजपा-कांग्रेस सहित तीन उम्मीदवारों को किया गया नजरबंद, कुछ स्थानों पर फायरिंग की भी खबरें

भाजपा-कांग्रेस सहित तीन उम्मीदवारों को किया गया नजरबंद, कुछ स्थानों पर फायरिंग की भी खबरें

भाजपा-कांग्रेस सहित तीन उम्मीदवारों को किया गया नजरबंद, कुछ स्थानों पर फायरिंग की भी खबरें
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: November 3, 2020 6:54 am IST

भिंड: मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। मतदान करने के​ लिए लोग सुबह से ही पोलिंग बूथों तक पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भिंड जिले के कई इलाकों में मतदान के दौरान फायरिंग की खबरें भी सामने आ रही है। इसी बीच गोहद विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि क्षेत्र के तीन उम्मीदवारों को प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है।

Read More: पूर्व मंत्री माया सिंह ने किया जीत का दावा, कहा- कांग्रेस के कारण बने उपचुनाव के हालात, लेकिन बन रही भाजपा की सरकार

मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन की टीम ने भाजपा उम्मीदवार रणवीर जाटव, कांग्रेस उम्मीदवार मेवाराम जाटव और बसपा प्रत्याशी यशवंत पटवारी को नजरबंद किया है। सभी प्रत्याशियों को पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस में नजरबंद किया गया है।

Read More: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पूर्व मंत्री और उनके बेटे का निष्कासन पत्र, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया फर्जी

गौरतलब है कि मुरैना जिले के सुमावली विधानसभा सीट के कई पोलिंग बूथों में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच फायरिंग की खबरें सामने आई है। हालांकि अभी इन घटनाओं से किसी के हताहत होने की खबरें सामने नहीं आई है। सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस और प्रशासन की टीम हालात को काबू करने की कवायद में लगी हुई है।

Read More: CM भूपेश बघेल ने मरवाही की जनता से की मतदान की अपील, ट्वीट कर कहा- 18 वर्ष बाद षड्यंत्रकारियों से आजाद होने का समय


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"