छत्तीसगढ़ : जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ : जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर
मुंगेली, छत्तीसगढ़। मुंगेली जिले में ट्रिपल मर्डर हुआ है। जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Read More News: प्रेमी-प्रेमिका हुए फरार, तो दबंगों ने लड़के के घर पर की जमकर तोड़फोड़, थाने पहुंचा मामला
पथरिया थाना क्षेत्र के जरेली गांव का यह मामला है। बताया जा रहा है लंबे समय से परिवार में जमीन को लेकर विवाद हो रहा था। वहीं गुस्से में वारदात को अंजाम दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी ने पूरे परिवार को खत्म करने के इरादे से हमला किया।
Read More News: अस्पताल या मैदान-ए-जंग?
वहीं तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। गांव वालों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इधर वारदात से गांव में सनसनी फैल गई।
Read More News: ‘ऑपरेशन प्रहार’ पर पलटवार! ये दांव जवानों पर भारी पड़ेगा या नक्सलियों को खानी पड़ेगी मुंह की?

Facebook


