‘सांसें’ न हो जाए चोरी, ऑक्सीजन प्लांट पर कड़ा पहरा, पुलिस के साथ उतरी क्राइम ब्रांच

Ads

'सांसें’ न हो जाए चोरी, ऑक्सीजन प्लांट पर कड़ा पहरा, पुलिस के साथ उतरी क्राइम ब्रांच

  •  
  • Publish Date - April 26, 2021 / 02:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

भोपालः राजधानी वासियों को और हाॅस्पिटल प्रबंधनों को सही ढंग से बिना परेशानी उठाए ऑक्सीजन मिल सके और प्राणवायु की सप्लाई बेहतर ढंग से हो सके, इसके लिए क्राइम ब्रांच को मैदान में उतार गया है। राजधानी के अलग-अलग ऑक्सीजन प्लांटों पर क्राइम ब्रांच के दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया है।

Read More: पूर्व पीएम राजीव गांधी को अपने हाथों से कंद-मूल खिलाने वाली 92 साल की महिला हुई संक्रमित, मेकाहारा में कराया गया भर्ती

बता दें कि राजधानी में सात जगह से ऑक्सीजन की सप्लाई हो रही है, जिनमें गोविंदपुरा स्थित आईनोक्स और अशोका गार्डन इंडस्ट्ीयल एरिया स्थित प्लांट मुख्य हैं, बाकि जगह ऑक्सीजन आती है और रिफलिंग की जाती है। ऑक्सीजन को लेकर कानून-व्यवस्था न बिगड़े, लिहाजा संबंधित थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को भी मैदान में उतारा है।

Read More: कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद एक्सरसाइज करते और म्यूजिक की धुन पर थिरकते थे 92 साल के तुलसीराम सेठिया, वायरल हुआ वीडियो