Sasur Shot Son and Bahu: ससुर को पसंद नहीं आई बहू और बेटा की ये बात, दनादन गोलियां दागकर गांव से हुए फरार, वायरल हुआ वीडियो

Ads

Sasur Shot Son and Bahu: ससुर को पसंद नहीं आई बहू और बेटा की ये बात, दनादन गोलियां दागकर गांव से हुए फरार, वायरल हुआ वीडियो

  •  
  • Publish Date - June 24, 2026 / 03:02 PM IST,
    Updated On - June 24, 2026 / 03:03 PM IST

Sasur Shot Son and Bahu: ससुर को पसंद नहीं आई बहू और बेटा की ये बात, दनादन गोलियां दागकर गांव से हुए फरार, वायरल हुआ वीडियो / Image: IBC24 Original

HIGHLIGHTS
  • पिता ने कथित तौर पर बेटे और बहू पर दो गोली चला
  • बहू मनीषा के पेट और बेटे अवनीश के हाथ में गंभीर चोटें आईं
  • वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया

मोहम्मद मोईन, फतेहपुर: Sasur Shot Son and Bahu परिवार में वाद-विवाद होना आम बात है, लेकिन जब ये विवाद बढ़ जाए तो परिवार तबाह हो जाता है। परिवार तबाह होने का ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से सामने आया है, जहां पिता ने मामूली विवाद पर बेटा और बहू पर गोली चला दी। गोली लगने से घायल दोनों को बेटा-बहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद आरोपी पिता फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

पिता ने बेटे-बहू पर चलाई गोली

Sasur Shot Son and Bahu मिली जानकारी के अनुसार मामला सीतापुर गांव का है, जहां बुधवार सुबह करीब 10 बजे राम खेलावन का अपने पुत्र अवनीश (36) और बहू मनीषा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि राम खेलावन ने कथित तौर पर दो नाल बंदूक से दोनों पर गोली चला दी। गोली मनीषा के पेट में लगी, जबकि अवनीश के हाथ में गोली लगने से वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घायल पति-पत्नी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राम खेलावन मौके से फरार हो गया।

गोली चलाकर फरार हुआ पिता

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही बिंदकी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है तथा घटना के कारणों की गहनता से पड़ताल कर रही है, एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

घटना कहां की है?

यह मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सीतापुर गांव का है।

विवाद किसके बीच हुआ था?

राम खेलावन का अपने बेटे अवनीश और बहू मनीषा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

गोली किसे लगी?

गोली बहू मनीषा के पेट में लगी, जबकि बेटे अवनीश के हाथ में गोली लगी है।

घायलों का इलाज कहां चल रहा है?

दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

आरोपी की क्या स्थिति है?

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता राम खेलावन फरार हो गया है।