तमिलनाडु ने यो महेश को सभी प्रारूपों का मुख्य कोच बनाया

Ads

तमिलनाडु ने यो महेश को सभी प्रारूपों का मुख्य कोच बनाया

  •  
  • Publish Date - June 24, 2026 / 05:56 PM IST,
    Updated On - June 24, 2026 / 05:56 PM IST

चेन्नई, 24 जून (भाषा) तमिलनाडु ने पूर्व हरफनमौला विजयकुमार यो महेश को बुधवार को 2026-27 घरेलू सत्र के लिए टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।

तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) की ओर से जारी बयान के अनुसार यो महेश राज्य की लाल गेंद (रणजी ट्रॉफी) और सफेद गेंद (सैयद मुश्ताक राष्ट्रीय टी20 और 50 ओवर प्रारूप के विजय हजारे ट्रॉफी) टीमों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

उन्होंने आगामी सत्र के लिए एम. सेंथिलनाथन और एम. वेंकटरमण की जगह ली है।

इस 32 साल के पूर्व खिलाड़ी को लाल गेंद प्रारूप में आर. श्रीनिवासन का सहयोग मिलेगा, जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में जे. हरीश उनके सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे।

यो महेश ने वर्ष 2020 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 50 प्रथम श्रेणी मैचों में दो शतक की मदद से 1,119 रन बनाए और 108 विकेट भी हासिल किए। उन्होंने 61 लिस्ट-ए मुकाबलों में 93 विकेट लिए, जबकि 46 टी20 मैचों में उनके नाम 52 विकेट दर्ज हैं।

भारत ए और अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके यो महेश इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) का भी हिस्सा रह चुके है।

भाषा आनन्द मोना

मोना