आज से 18+ का वैक्सीनेशन, छत्तीसगढ़ में पहले अंत्योदय कार्डधारियों को लगेगा टीका, मध्यप्रदेश में अभी करना होगा इंतजार

Ads

आज से 18+ का वैक्सीनेशन, छत्तीसगढ़ में पहले अंत्योदय कार्डधारियों को लगेगा टीका, मध्यप्रदेश में अभी करना होगा इंतजार

  •  
  • Publish Date - May 1, 2021 / 01:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए देशभर में आज से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। इस चरण के तहत 18-44 आयु वर्ग के सभी लोग कोरोना की वैक्सीन लगवा सकेंगे। हालांकि, कई राज्यों ने 1 मई से वैक्सीनेशन को लेकर हाथ खड़े कर दिए हैं। जिनमें दिल्ली भी शामिल है।

Read More News: कोरोना मरीज की मौत के बाद बदल दी लाश, श्मशान से वापस लेकर पहुंचे परिजन, अस्पताल प्रबंधन ने कहा- गलती हो गई

छत्तीसगढ़ में पहले अंत्योदय कार्डधारियों का होगा वैक्सीनेशन

प्रदेश में आज से 18+ लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस संबंध में खुद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले अंत्योदय कार्डधारकों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। बता दें कि वैक्सीनेशन को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने अधिकारियों की बैठक बुलाई थी, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी मौजूद रहे।

Read More News: छत्तीसगढ़ में कोरोना से अब तक 370 शिक्षकों की मौत, प्रदेश के अगल-अलग विभागों के 689 कर्मचारियों की थमी सांसें

उन्होंने बताया कि कल 11.30 बजे विमान से वैक्सीन आएगी, जिसके बाद सेंटर्स तक भेजे जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि जहां-जहां टीका पहुंचेगी, वहां वैक्सीन लगाएंगे। हर विकासखण्ड में 800 वैक्सीन भेजे जाएंगे और 14 नगर निगमों में 2300 वैक्सीन भेजे जाएंगे।

मध्यप्रदेश में अभी करना होगा इंतजार

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की तरफ से भी साफ कर दिया गया है कि उनकी सरकार एक मई से तीसरे चरण का टीकाकरण शुरू नहीं करने जा रही है। वे अभी भी 45+ की ही वैक्सीनेशन जारी रखेंगे। सीएम ने कहा है कि अभी वैक्सीन निर्माता राज्य को पर्याप्त डोज नहीं दे पाएं हैं, ऐसे में एक मई से 18+ को टीका लगाना संभव नहीं।

Read More News: इस पार्टी के वरिष्ठ नेता का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने मांगी दस लाख रुपए की फिरौती