प्रदेश के इन 4 जिलों में तीन दिन का टोटल लॉकडाउन, इस तारीख तक रहेगा लागू

प्रदेश के इन 4 जिलों में तीन दिन का टोटल लॉकडाउन, इस तारीख तक रहेगा लागू

प्रदेश के इन 4 जिलों में तीन दिन का टोटल लॉकडाउन, इस तारीख तक रहेगा लागू
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: April 3, 2021 1:51 am IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के कारण प्रदेश के चार जिलों में टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। बैतूल, खरगोन, छिंदवाड़ा और रतलाम में तीन दिन का लॉकडाउन प्रभावी हो गया है। इस दौरान जिला प्रशासन ने सख्ती के निर्देश दिए हैं।

Read More News: बेकाबू कोरोना…विपक्ष हमलावर! आखिर किसकी लापरवाही से छत्तीसगढ़ में बढ़े संक्रमण के मामले? 

बता दें कि संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के बाद छिंदवाड़ा में गुरुवार रात 10 बजे से टोटल लॉकडाउन लागू हो गया। इसके साथ ही बैतूल में 3 दिन का टोटल लॉकडाउन भी लगाया गया है। यहां भी कल रात 10 बजे से लॉकडाउन लागू हो गया है। सोमवार सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा।​ छिंदवाड़ा में लॉकडाउन 4 अप्रैल तक प्रभारी रहेगा।

Read More News: भाजपाइयों को कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम तिवारी की नसीहत, ​कहा- संक्रमण और संकटकाल में बंद करें ओछी

साथ ही जिले में 10 दिन तक धार्मिक स्थल पर प्रतिबंधित किया है। बैतूल में 15 अप्रैल तक महाराष्ट्र से यात्री बस आने पर भी प्रतिबंध लगाया है। वहीं 10 दिनों तक शाम 7 बजे तक दुकानें बंद करनी होगी।

Read More News: इस गांव में नहीं ब्याहना चाहता कोई अपनी बेटी, वजह जानकर आप भी कहेंगे क्या यही है 21वीं सदी का भारत

खरगोन के 9 नगरीय क्षेत्रों में 3 दिन का टोटल लॉकडाउन

खरगोन में भी 9 नगरीय क्षेत्रों में 3 दिन का टोटल लॉकडाउन लागू हो गया है। वहीं आज सुबह से ही लॉकडाउन का असर दिख रहा है। प्रशासन ने गुरुवार रात 8 बजे से टोटल लॉकडाउन लागू किया है। सोमवार सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा। वहीं जिले में यात्री बसों का संचालन भी बंद किया गया है। लॉकडाउन के दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं में छूट दी है। रतलाम में भी टोटल लॉकडाउन जारी है। रतलाम में भी शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। कलेक्टर ने शीतला सप्तमी की पूजा पर भी रोक लगाई है। दूध की सप्लाई सुबह 6 से 10 व शाम 4 से 7 बजे तक चालू रहेगी। शराब की दुकानों पर कोई प्रतिबंध नही रहेगी।

Read More News: बीजेपी में बागी सुर! क्या सिंधिया के बीजेपी में आने का असर अभी तक है?


लेखक के बारे में