कोंडागांव में ITBP के दो जवान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, कलेक्टर ने की पुष्टि

कोंडागांव में ITBP के दो जवान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, कलेक्टर ने की पुष्टि

कोंडागांव में ITBP के दो जवान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, कलेक्टर ने की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: June 15, 2020 1:38 pm IST

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है। आज भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। इधर कोंडागांव में नक्सली मोर्चे पर तैनता ITBP के दो जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Read More News: स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विभाग का आदेश, कोरोना ड्यूटी करने वालों को किया जाएगा 

दो जवान के कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने किया है। जिसके अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1688 हो गई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 939 हो गई है।

Read More News: घर में घुसे हाथी की हालत अब खतरे से बाहर, पशु चिकित्सकों की टीम ने समय रहते किया इलाज शुरु

अब तक 741 मरीज स्वस्थ
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार प्रदेश में अब तक 741 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। आज भी 26 मरीज ठीक हुए। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती सभी मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

Read More News: नए मरीज मिले, इंदौर में बीते 24 घंटों में 6 नए मरीज मिले 4 की मौत, रिकवरी रेट में 

वहीं दूसरी ओर आज राजधानी रायपुर में 6 और कोरिया में 1 मरीजों की पहचान हुई है। रायपुर में मिले मरीज 2 टाटीबंध से, गौसिया चौक, चंगोराभाठा, संजय नगर और 1 तिल्दा से है। सभी मरीजों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More News: कृषि मंत्री कमल पटेल पर कांग्रेस का पलटवार, वीडियो जारी कर कहा- जानकारी दुरुस्त कर लें


लेखक के बारे में