छत्तीसगढ़ से राहत की बड़ी खबर, दो और मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, अब तीन मरीज बचे

Ads

छत्तीसगढ़ से राहत की बड़ी खबर, दो और मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, अब तीन मरीज बचे

  •  
  • Publish Date - April 28, 2020 / 06:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राहत की एक और खबर आई है। दो और मरीजों ठीक हो गए हैं। दोनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वहीं अब, छत्तीसगढ़ में एक नर्सिंग अधिकारी सहित तीन सक्रिय COVID-19 मरीज हैं। सभी स्थिर हालत में हैं। दोनों मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि एम्स प्रबंधन ने ट्वीट कर की है।

Read More News: सहायक जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड, अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ आयुक्त ने की कार्रवाई

कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के साथ-साथ अब छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शुमार हो रहा है, जो कोरोना संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। तीन और मरीजों के ठीक होने के बाद प्रदेश कोरोना मुक्त राज्य बन जाएगा।

Read More News:  सीएम शिवराज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे साधु-संतों से, कोविड-19 की चुनौतियां एवं एकात्म बोध विषय पर करेंगे चर्चा

बताते चले कि प्रदेश में कुल 37 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें से आज दो और मरीजों के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अब कुल रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। तीन मरीज ही बचे हैं। सभी मरीजों का उपचार एम्स में चल रहा है।

Read More News: राजस्थान में कोरोना के 66 नए मामले और सामने आए, राज्य में 2328 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा