जबलपुर में मिले दो नए कोरोना पॉज़िटिव, कुल मरीजों की संख्या अब 29

जबलपुर में मिले दो नए कोरोना पॉज़िटिव, कुल मरीजों की संख्या अब 29

जबलपुर में मिले दो नए कोरोना पॉज़िटिव, कुल मरीजों की संख्या अब 29
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: April 22, 2020 1:02 pm IST

जबलपुर। जिले में कोरोना के मामले थम नहीं रहे हैं। आज दो और मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। नए मरीज मिलने से आंकड़ा बढ़कर 29 हो गया है।

ये भी पढ़ें- जबलपुर में एक और मरीज की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, जिले में आंकड़ा…

बता दें कि जबलपुर में कोरोना मरीजों के आंकड़ों में कमी आने के बाद ​अब फिर से तादाद बढ़ती हुई नजर आ रही है। बहरहाल दो और मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब स्वास्थ्य अमला अलर्ट हो गया।

ये भी पढ़ें- जबलपुर के नए SP ने संभाला कार्यभार, कोरोना पॉजिटिव रासुका के आरोपी …

कोरोना पॉजिटिव दो नए मरीजों की कलेक्टर भरत यादव ने पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें- कोटा में फंसे छत्तीसगढ़ के बच्चों की होगी वापसी, भूपेश सरकार ने बनाई व्यवस्था

आईसीएमआर लैब से बुधवार की शाम प्राप्त हुई परीक्षण रिपोर्ट में दो कोरोना संक्रमित मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं । इनमें से एक व्यक्ति नर्मदा नगर गोहलपुर निवासी 25 वर्ष युवक है, वहीं दूसरा युवक चांदनी चौक हनुमानताल निवासी 21 वर्षीय युवक है। ये युवक उस मृतका का नाती है जिसका मृत्यु के बाद लिया गया सैम्पल कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था ।


लेखक के बारे में