दो थोक दुकान सील, 16 दुकानों को नोटिस, कोरोना नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई
दो थोक दुकान सील, 16 दुकानों को नोटिस, कोरोना नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई
ग्वालियर, मध्यप्रदेश। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखने के बाद भी लोग लापरवाही करने से नहीं चूक रहे हैं। लापरवाही के चलते लोग एक दूसरे के संपर्क में आकर संक्रमण को निमंत्रण दे रहे हैं।
Read More News: कोरोना का कहर, दो IAS अफसरों की मौत, बिहार विधानमंडल के 29 कर्मचारी संक्रमित
प्रशासन और मंडी प्रबंधन ने कोविड नियमों के उल्लंघन पर दो थोक दुकान को सील कर दिया है। वहीं 16 दुकानों को नोटिस थमाया है। लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी के इन थोक विक्रताओं पर कार्रवाई हुई है।
Read More News: लड़के को जबरन थूक चटवाया, वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा
बता दें कि ग्वालियर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बसों के परिवहन पर पाबंदी लगा दी है। वहीं कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए प्रशासन की टीम लगातार काम कर रही है।
Read More News: जिंदा कोरोना मरीज को डेथ सर्टिफिकेट! पत्नी ने जिद कर मुंह देखने के लिए हटाया कपड़ा तो रह गई हैरान

Facebook


