खबर का असर: रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवक, अस्पताल से चोरी कर लाए थे इंजेक्शन

खबर का असर: रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवक, अस्पताल से चोरी कर लाए थे इंजेक्शन

खबर का असर: रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवक, अस्पताल से चोरी कर लाए थे इंजेक्शन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: April 18, 2021 3:11 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के चलते रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत हो गई है। अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स के सामने लंबी—लंबी कतारें लग रही है। वहीं, दूसरी ओर इस इंजेक्शन की जमकर कालाबाजारी हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि रायपुर पुलिस ने दो लोगों को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते रंगेहाथों दबोचा है। मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा करेंगी।

Read More: 26 अप्रैल तक बंद रहेगी शराब दुकानें, छत्तीसगढ़ के इस जिले में भी लगा लॉकडाउन, इन सेवाओं को छूट

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने डेविड मार्कंडेय और कमलेश साहू को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते रंगे हाथों दबोचा है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी एक अस्पताल में कर्मचारी हैं और यहां आने वाले इंजेक्शन को चोरी कर मोटी रकम में बेच रहे थे।

Read More: अब मरीजों तक सांसें पहुंचाएगी भारतीय रेलवे, राज्यों की डिमांड पर मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दी जानकारी

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही पुलिस ने दो और आरोपियों को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करते गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस ने सूर्यकांत यादव निवासी बलोदाबाज़ार और रोहनीपुरम निवासी विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया था।

Read More: प्रदेश के 37 जिलों में लगाए जाएंगे ऑक्सीजन प्लांट, जबलपुर पहुंचा 34 टन लिक्विड ऑक्सीजन का दो टैंकर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"