कलेक्टर की गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हुआ बोलेरो चालक, गाड़ी के उड़े परखच्चे

कलेक्टर की गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हुआ बोलेरो चालक, गाड़ी के उड़े परखच्चे

कलेक्टर की गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हुआ बोलेरो चालक, गाड़ी के उड़े परखच्चे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: September 4, 2019 12:56 pm IST

भिंड: लहार थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि मंगलवार रात कलेक्टर छोटे सिंह लहार के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हो गई। हालांकि इस हादसे में कलेक्टर छोटे सिंह को चोट नहीं आई है। हादसे के बाद कलेक्टर ने स्थानीय थाने में मामले की जानकारी दी। फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Read More: अमित जोगी को बड़ा झटका, खारिज हुई जमानत याचिका, वापस भेजे गए जेल

मिली जानकारी के अनुसार भिंड कलेक्टर छोटे सिंह लहार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम देर रात तक चली, जिसके बाद छोटे सिंह अपनी गाड़ी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लहार थाना क्षेत्र के अमायन मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

Read More: जोगी कांग्रेस को चुनाव से पहले बड़ा झटका, जिला अध्यक्ष सहित 30 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"