अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, हादसे में 1 की मौत 4 घायल, भंडारे में शामिल होकर लौट रहे थे श्रद्धालु
अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, हादसे में 1 की मौत 4 घायल, भंडारे में शामिल होकर लौट रहे थे श्रद्धालु
श्योपुर, मध्यप्रदेश। विजयपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक की मौके पर ही मौत जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से विजयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है, जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी है।
पढ़ें- भाजपा विधायक को 6 महीने की जेल और 30 लाख का जुर्माना, आखिर क्या है .
रामपुर गांव के पास मंदिर पर आयोजित भंडारे में शामिल होकर वापस घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जगदीश कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों का विजयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज जारी है जिसमें से दो लोगों की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण विजयपुर से ग्वालियर के लिए किया रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज विजयपुर में जारी है।
पढ़ें- प्रदेश में ठंड का कहर लगातार जारी, जिला प्रशासन ने 25 दिसंबर तक प्र…
मृतक सहित घायल सब एक ही परिवार के हैं और पास के ही एक मंदिर से भंडारा खाकर वापस लौट रहे थे तभी नियंत्रण खोने से ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई और उसमें बैठे एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए जिसमें से एक की मौत हो गई ।
पढ़ें- अवैध खनन और अवैध वसूली का वीडियो बनाएंगे भाजपा विधायक, पार्टी करेगी समिति का गठन
सोशल मीडिया में आपत्तिजनक कंटेट पर नजर

Facebook


