ससंदीय सचिव विकास उपाध्याय ने मोदी सरकार के फैसले का किया स्वागत, कहा- वैक्सीनेशन के लिए उम्र की बाध्यता हटाना ऐतिहासिक फैसला

ससंदीय सचिव विकास उपाध्याय ने मोदी सरकार के फैसले का किया स्वागत, कहा- वैक्सीनेशन के लिए उम्र की बाध्यता हटाना ऐतिहासिक फैसला

ससंदीय सचिव विकास उपाध्याय ने मोदी सरकार के फैसले का किया स्वागत, कहा- वैक्सीनेशन के लिए उम्र की बाध्यता हटाना ऐतिहासिक फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: April 19, 2021 4:59 pm IST

रायपुर: मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण का ऐलान कर दिया है। 1 मई से शुरू होने वाले इस चरण में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा। मोदी सरकार के इस फैसले का कांग्रेस विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर चौतरफा आवाज उठ रही थी और मैं इसके लिए मोदी सरकार के इस निर्णय का स्वागत करता हूं। यह पूरे देश की जीत है।

Read More: आज ही के दिन भारत ने लॉन्च किया था पहला उपग्रह आर्यभट्ट, पढ़ें 19 अप्रैल का इतिहास

विकास उपाध्याय ने कहा कोरोना महामारी को रोकने वैक्सीनेशन के अलावा और कोई कारगर उपाय नहीं दिख रहा है। केन्द्र सरकार ने एक मई से कोरोना टीकाकरण अभियान के अपने तीसरे चरण में दाखिल होने के साथ ही 18 वर्ष के आयु के सभी को टीकाकरण की मंजूरी दे कर वैक्सीनेशन में तेज़ी लाने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसका दायरा जैसे बढ़ेगा हम आधी आबादी में पहुंचने के बाद सुरक्षित हो जाएंगे। अभी तक 45 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को ही वैक्सीन लेने की इजाज़त दी गई थी जिसकी बाध्यता अब नहीं रहेगी।

Read More: छत्तीसगढ़ में तीन दिनों के भीतर 35 हजार कोरोना मरीज स्वस्थ हुए, जानिए किस जिले में कितने संक्रमि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"