रायपुर में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा 18+ लोगों का वैक्सीनेशन, जिले में 13 और नगर निगम क्षेत्र में बनाए गए 4 टीकाकरण केंद्र

रायपुर में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा 18+ लोगों का वैक्सीनेशन, जिले में 13 और नगर निगम क्षेत्र में बनाए गए 4 टीकाकरण केंद्र

रायपुर में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा 18+ लोगों का वैक्सीनेशन, जिले में 13 और नगर निगम क्षेत्र में बनाए गए 4 टीकाकरण केंद्र
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: April 30, 2021 6:16 pm IST

रायपुर: कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण 1 मई यानि कल से शुरू होने वाला है। इस चरण में 18 से 44 साल के लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। कल होने वाले वैक्सीनेशन को लेकर रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर में कल दोपहर 2 बजे से टीकाकरण शुरू होगा। जिले में 13 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं और रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 4 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।

Read More: संकट की बेला…चिट्ठियों का रेला! आपदा के इस दौर में छत्तीसगढ़ की जनता को कितना हो रहा फायदा?

उन्होंने बताया आगे बताया कि कि 18 से 45 उम्र के अंत्योदय कार्डधारियों को टीका लगेगा। अंत्योदय कार्डधारियों को पूर्व पंजीयन की जरूरत नहीं होगी, उन्हें सिर्फ अंत्योदय कार्ड के साथ आधार कार्ड दिखाना होगा। वे नजदीकी केंद्र में टीका लगवा सकेंगे। रायपुर ज़िले में 13 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।

Read More: आज उठनी थी बेटी की डोली, लेकिन उठी अर्थी, चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई थीं संक्रमित

बता दें कि कल से प्रदेश में भारत बायोटेक कंपनी की वैक्सीन सप्लाई होगी। प्रदेश में 1 लाख 50 हजार वैक्सीन की होगी। बता दें कि प्रदेश सरकार ने भारत बायोटेक कंपनी को 25 लाख वैक्सीन का ऑर्डर दिया है।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 269 कोरोना मरीजों की मौत, 14 हजार से अधिक नए संक्रमितों की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"