वैक्सीनेशन ही कोरोना से निपटने का एक मात्र सहारा, ग्रामीण अंचलों में जल्द शुरू होगा टीकाकरण: सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया

वैक्सीनेशन ही कोरोना से निपटने का एक मात्र सहारा, ग्रामीण अंचलों में जल्द शुरू होगा टीकाकरण: सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया

वैक्सीनेशन ही कोरोना से निपटने का एक मात्र सहारा, ग्रामीण अंचलों में जल्द शुरू होगा टीकाकरण: सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: May 16, 2021 1:33 pm IST

ग्वालियर: प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हालात पर काबू पाने के लिए सरकार तमाम तरह के प्रयास कर रही है। वहीं, दूसरी ओर सरकार वैकसीनेशन के साथ ही तीसरी लहर की तैयारी कर रही है। तीसरी लहर के मद्देनजर ग्वालियर में 1000 बिस्तर के अस्पताल का एक भाग जल्द ही शुरू किया जाएगा। 

Read More: सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जारी की नई गाइडलाइन, गांवों में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने की पहल..10 पॉइंट में पढ़िए

संक्रमण को लेकर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि कोरोना से निपटने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र सहारा है। शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी वैक्सीनेशन जल्द शुरू होगा। दिसंबर तक 200 करोड़ वैक्सीन देश में उपलब्ध होंगी। सभी जिलों में क्वारंटाइन सेंटर खोले गए, पैरामेडिकल स्टाफ और चिकित्सकों की भर्ती के लिए भी की जा रही है।

Read More: सराहनीय पहल! जरूरतमंदो को निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर दे रहा ये संगठन, अब तक कई मरीजों की बचाई जान

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भविष्य को देखते हुए बच्चों की भर्ती के भी इंतजाम किए जा रहे है। साथ ही ब्लैक फंगस का अलग से वॉर्ड रहेगा। ग्वालियर में बन रहे 1000 बिस्तर के अस्पताल का एक भाग जल्द ही शुरू किया जाएगा, जिसमें 570 बिस्तरों की उपलब्धता रहेगी। प्रदेश में अब दवाइयों और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी और जुलाई-अगस्त से वैक्सीन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होगी।

Read More: मरीजों के सेकंड डोज के रेमडेसिविर इंजेक्शन चुरा लेती थी शाहजहां, बड़े अस्पताल की संलिप्तता आई सामने

वैक्सीन पर हो रही सियासत को लेकर नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि उनका नेतृत्व इतना नादान है कि ऐसे समय में देशहित की नहीं बल्कि राजनीति की बात करता है। 

Read More: पाकिस्तान, वेनेजुएला की जमात में शामिल हो सकता है भारत, केयर्न ने वसूली के लिए विदेशों में 70 अरब डालर की संपत्ति की पहचान की


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"