48 घंटे तक बुजुर्ग की लाश के ऊपर से गुजरती रहीं गाड़ियां, सड़क हादसे में हुई थी मौत

Ads

48 घंटे तक बुजुर्ग की लाश के ऊपर से गुजरती रहीं गाड़ियां, सड़क हादसे में हुई थी मौत

  •  
  • Publish Date - February 20, 2021 / 06:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

रीवा: यहां से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरसअल एक बुजर्ग की लाश सड़क पर 48 घंटे तक पड़ी रही। हैरान करने वाली बात ये है कि लाश के ऊपर से 48 घंटे तक वाहन गुजरते रहे और रा​हगीर उसे जानवर की लाश समझते रहे। वहीं, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे सिर्फ हड्डियों के टुकड़े मिले, लेकिन कपड़ों से शख्स की पहचान की गई।

Read More: 7 साल के बच्चे का अपहरण, आखिरी बार देखा गया रसाइए के साथ जाते, CCTV फुटेज आया सामने

मामला चोरहटा थाना क्षेत्र का है, जहां सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। मौत के बाद बुजुर्ग की लाश 48 घंटे तक सड़क पर पड़ी रही और वाहन लाश के ऊपर से गुजरते रहे। मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस को सिर्फ बुजुर्ग की हड्डियों के टुकड़े मिले।

Read More: 47 वें खजुराहो नृत्य समारोह में मंत्री उषा ठाकुर ने दिलाई कोरोना को हराने की शपथ, कही ये बात