राजधानी सहित प्रदेश कई जिलों में हुई हल्की बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत, आज भी इन हिस्सों में हो सकती है बारिश

राजधानी सहित प्रदेश कई जिलों में हुई हल्की बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत, आज भी इन हिस्सों में हो सकती है बारिश

राजधानी सहित प्रदेश कई जिलों में हुई हल्की बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत, आज भी इन हिस्सों में हो सकती है बारिश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: April 15, 2021 8:56 am IST

भोपाल/रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। इसके बाद मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो समुद्र से आ रही नमी के कारण मौसम में बदलाव हुआ है।

Read More: लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट में खराबी, अस्पतालों को ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति पर पड़ा असर

मिली जानकारी के अनुसार तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने के बाद रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो दिनों तक तापमान कम रहेंगे।

Read More: शहीद सैनिक की पत्नी से रेप, आरोपी सूबेदार हुआ फरार, पीड़िता ने थाने में की शिकायत

वहीं, दूसरी ओर राजधानी भोपाल समेत जबलपुर, छिंदवाड़ा में हल्की बारिश हुई है। साथ ही मौसम विभाग ने आज भी कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, लेकिन कल से गर्मी फिर बढ़ सकती है।

Read More: कोरोना से मौत के आंकड़ों को लेकर मंत्रीजी का बड़ा बयान, कहा- जिसकी उम्र हो गई है, उसको तो मरना पड़ेगा…

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"