छत्तीसगढ़ में बेमौसम ने बढ़ाई चिंता, आज भी कई जगहों में भारी बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड

Ads

छत्तीसगढ़ में बेमौसम ने बढ़ाई चिंता, आज भी कई जगहों में भारी बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड

  •  
  • Publish Date - November 21, 2020 / 03:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कुछ स्थानों पर बेमौसम बारिश देखने को मिली। राजधानी रायपुर में हुई हल्की बूंदा बांदी होने से कुछ दिनों से महसूस हो रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है। गर्मी से राहत के बाद अब राजधानी में अच्छी ठंड पड़ना शुरु होगी।

Read More News:  जीरम मामले में NIA की कार्यप्रणाली पर सीएम भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- न खुद जांच कर रही है और न हमें जांच करने दे रही

बता दें कि बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम बनने से ठंड के मौसम में बारिश हो रही है। वहीं अब उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान गिरने के साथ ठंड महसूस हो रही है।

Read More News: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 13 कोरोना मरीजों की मौत, 1842 नए संक्रमितों की पुष्टि

मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार है। वहीं कई जगहों में बारिश की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे। रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Read More News: पीएम मोदी ने भारत की वैक्सीन की रणनीति की समीक्षा, मंजूरियों और खरीद से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रदेश के कुछ स्थानों पर हुई बारिश के मुख्य रिकॉर्ड की बात करें तो अंबिकापुर और जशपुरनगर में 1 सेंटीमीटर बारिश होने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। और इसी के साथ प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर और अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस माना में दर्ज किया गया है।

Read More News:  GST इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, 38 करोड़ की GST चोरी के मामले में कोयला कारोबारी सहित दो गिरफ्तार