जब मंत्री तुलसी सिलावट ने पूछा मैं कौन हूं, तो महिला बोली- ‘कमलनाथ’, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Ads

जब मंत्री तुलसी सिलावट ने पूछा मैं कौन हूं, तो महिला बोली- 'कमलनाथ', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

  •  
  • Publish Date - June 11, 2021 / 10:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

इंदौर: मंत्री तुलसी सिलावट का एक वीउियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सांवेर विधानसभा क्षेत्र की एक महिला भी है, जिसने मंत्री तुलसी सिलावट को नहीं पहचाना। वहीं, मंत्री तुलसी सिलावट ने जब महिला को पूछा कि मैं कौन हूं…मुझे पहचानती हो, तो महिला ने तत्काल जवाब देते हुए कहा कि आप ‘कमलनाथ’ हैं। इस वीडियो को कांग्रेस ने ट्वीट कर एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

Read More: यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पर पुलिस ने की कार्रवाई, राजधानी में कर रहे थे जबरदस्त प्रदर्शन

कांग्रेस ने मंत्री तुलसी सिलावट के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि जब मंत्री का हुआ सच से सामना, -पूछा कौन हूं मैं, महिला बोली “कमलनाथ”। प्रदेश की जनता के दिल और ज़ुबान पर राज करने वाले कमलनाथ की ये पहचान बीजेपी के लिये ख़तरे की घंटी है। सच्चाई के रास्ते, वो दिल में उतर गये, छोटे से कार्यकाल में, सबका भला कर गये। “मध्य प्रदेश का गौरव कमलनाथ”।

Read More: 7th Pay Commission : कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन में होगा भारी इजाफा ! एरियर का भी होगा भुगतान, आ गई अहम बैठक की तारीख

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंत्री तुलसी सिलावट एक वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान का यह वीडियो है।

Read More: पेट्रोल-डीजल के दाम प्रति लीटर 25-25 रुपए हो जाएंगे कम, दिग्विजय सिंह ने बताया ये फॉर्मूला, कहा- मोदी सरकार यानी महंगाई की सरकार