President Murmu Padma Awards 2026 || Image- President of India File
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में (President Murmu Padma Awards 2026) पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगी। इस समारोह में कुल 65 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों में 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। इससे पहले 26 मई को आयोजित पहले नागरिक अलंकरण समारोह में 66 पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए थे।
पद्मश्री से सम्मानित होने जा रहे डॉ. पद्म गुरमेट ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें हिमालयी चिकित्सा पद्धति ‘सोवा-रिग्पा’ के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। (President Murmu Padma Awards 2026) उन्होंने कहा कि लद्दाख जैसे दूरदराज क्षेत्र से आने वाले व्यक्ति को यह सम्मान मिलना न केवल उनकी बल्कि पूरे सोवा-रिग्पा समुदाय की उपलब्धि है।
कर्नाटक के बेलगावी जिले से आने वाले डॉ. प्रभाकर बसप्रभु कोरे को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। वे कर्नाटक लिंगायत एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 42 वर्षों में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के विस्तार के लिए लगभग 320 स्कूल, कॉलेज और तकनीकी संस्थान स्थापित किए हैं। वर्तमान में उनकी संस्थाओं में करीब 1.48 लाख छात्र अध्ययन कर रहे हैं।
रक्त संबंधी दुर्लभ बीमारी हीमोफीलिया के इलाज और जागरूकता के क्षेत्र में चार दशक से काम कर रहे हेमेटोलॉजिस्ट डॉ. सुरेश हनगावड़ी को भी पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा .डॉ. हनगावड़ी स्वयं भी हीमोफीलिया से पीड़ित हैं। (President Murmu Padma Awards 2026) उन्होंने कहा कि इसी बीमारी ने उन्हें डॉक्टर बनने और इस क्षेत्र में काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह सम्मान अपने सभी हीमोफीलिया मरीजों और सहयोगियों को समर्पित किया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, समाज सेवा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को प्रदान किए जाते हैं।
President Droupadi Murmu will present @PadmaAwards for the year 2026 at the 2nd Civil Investiture Ceremony tomorrow. #peoplespadma2026
🎙️On this occasion, we bring 15 special programmes as part of our series, ‘People’s Padma on Akashvani ‘. These programmes will be broadcast… pic.twitter.com/2ADUGHse69
— All India Radio News (@airnewsalerts) June 22, 2026
पेंटागन ने ईरान युद्ध में हुए खर्च की भरपाई के लिए संसद से 80 अरब डॉलर मांगे
पंजाब की जेल से फरार कुख्यात अपराधी सत्तू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
अमेरिका: अलास्का में तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के चार सदस्य घायल
रायगड़ा मामला: राज्य महिला आयोग ने पीड़िता से बात की, डीजीपी से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई
आरटीआई नियमों में संशोधन वापस नहीं लिए गए, तो अनशन करूंगा : अन्ना हजारे