Vande Bharat: SIT की जांच, किस-किस पर आंच? चढ़ावा चोरी केस में घेरे में कई बड़े नाम, क्या रिपोर्ट से होने वाला है बड़ा खुलासा?

Ads

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 6 दिन की जांच के बाद SIT ने सबूतों का बड़ा संग्रह तैयार किया है।

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 11:55 PM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 11:59 PM IST

Ram Mandir Donation Theft Case/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सबूतों का बड़ा संग्रह तैयार किया है।
  • जांच से जुड़ा डेटा 7 पेन ड्राइव में सुरक्षित किया गया है।
  • 25 लोगों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Ram Mandir Donation Theft Case: नई दिल्ली: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 6 दिन की जांच के बाद SIT ने सबूतों का बड़ा संग्रह तैयार किया है। सूत्रों के मुताबिक जांच से जुड़ा डेटा 7 पेन ड्राइव में सुरक्षित किया गया है। करीब 150 लोगों के नाम जांच के दायरे में आए हैं, जबकि 25 लोगों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। जांच के दौरान SIT ने चढ़ावे की गिनती, बैंक तक रकम पहुंचाने की प्रक्रिया, CCTV फुटेज और कर्मचारियों की भूमिका की गहन पड़ताल की। इसी बीच जिन लोगों से पूछताछ हुई, उन्हें अगले आदेश तक अयोध्या न छोड़ने की चेतावनी दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक SIT की जांच में ट्रस्ट से जुड़े कुछ रिश्तेदारों और करीबी लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आई है। (Ram Mandir Donation Theft Case) आरोप है कि चढ़ावा गिनने से लेकर निर्माण और भुगतान व्यवस्था तक कुछ चुनिंदा लोगों का प्रभाव था।जांच एजेंसियां इन दावों की पुष्टि में जुटी हैं।

Ram Mandir Donation Theft Case:  जांच के बीच राम मंदिर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। चढ़ावा गिनने वाले 40 कर्मचारियों को हटाकर दूसरी ड्यूटी पर भेज दिया गया है। वहीं गणना स्थल पर CCTV कैमरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है, लेकिन जांच रिपोर्ट सामने आने से पहले ही सियासी गर्मी बढ़ चुकी है।

राम मंदिर देश की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। ऐसे में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच सिर्फ वित्तीय गड़बड़ियों की पड़ताल नहीं, (Ram Mandir Donation Theft Case)  बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास की परीक्षा भी बन गई है। अब सबकी नजर SIT की रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।

इन्हे भी पढ़ें:-