बाराती बनकर पहुंची पुलिस, तो पंडाल छोड़कर फरार हुए दूल्हा और रिश्तेदार, बनकर तैयार था 300 से अधिक लोगों का खाना

बाराती बनकर पहुंची पुलिस, तो पंडाल छोड़कर फरार हुए दूल्हा और रिश्तेदार, बनकर तैयार था 300 से अधिक लोगों का खाना

बाराती बनकर पहुंची पुलिस, तो पंडाल छोड़कर फरार हुए दूल्हा और रिश्तेदार, बनकर तैयार था 300 से अधिक लोगों का खाना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: May 10, 2021 6:16 pm IST

ग्वालियर: कृष्णा नगर पहाड़ी पुरानी छावनी में शादी से ठीक पहले पुलिस बाराती बनकर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बाहर खड़ा दूल्हा अंदर भाग गया। हलवाई और रिश्तेदार पंडाल छोड़कर भाग खड़े हुए, जहां खाना बन रहा था वहां पुलिस पहुंची तो 300 से ज्यादा लोगों का खाना बनकर तैयार था। बाहर 200 कुर्सियां रखी थीं।

Read More: अस्पताल या ‘काल’…सुलगते सवाल…कोरोना की दूसरी वेव में ज्यादा मौतों के पीछे कहीं नकली रेमडेसिविर और दवाएं तो नहीं ?

यह देखकर पुलिस ने दूल्हे के पिता को कड़ी फटकार लगाई। अब शादी से पहले अफरा-तफरी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, तो वहीं पुलिस ने दूल्हा दिनेश कुमार और उसके पिता ओमप्रकाश जाटव पर FIR दर्ज की है।

Read More: छत्तीसगढ़ में रिकवरी रेट ने लगाई छलांग, आज 12 हजार से अधिक डिस्चार्ज, 11 हजार 867 नए मरीजों की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"