क्वारंटाइन अवधि से लौटे युवक की मौत, कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर लिया गया था सैंपल, रिपोर्ट का इंतजार

Ads

क्वारंटाइन अवधि से लौटे युवक की मौत, कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर लिया गया था सैंपल, रिपोर्ट का इंतजार

  •  
  • Publish Date - June 7, 2020 / 06:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

रायपुर। राजधानी रायपुर में बीरगांव शहीद नगर निवासी एक 46 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। कोरोना के लक्षण दिखने पर युवक से कलेक्ट किया सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था । कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट आने से पहले ही युवक की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें- युवती ने दो युवकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, रात में सूने का फायदा उठाकर दिया

संदिग्ध युवक 20-25 दिन पहले ही बिहार से वापस छत्तीसगढ़ लौटा था। युवक में कोरोना के लक्षण दिखने पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट आने से पहले ही युवक की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें- इंदौर में 27 तो मुरैना में 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, प्रदेश में कोरोना

युवक के परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हुए हैं। बीते दो दिन पहले 5 जून को ही युवक का होम क्वारंटाइन खत्म हुआ था। कल अचानक युवक की मौत हो गई है।