Commonwealth Games 2026: छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी बधाई

Ads

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता है।

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 10:02 PM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 10:40 PM IST

Commonwealth Games 2026/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर मेडल।
  • ज्ञानेश्वरी यादव ने महिलाओं के 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है।
  • पीएम मोदी और सीएम विष्णुदेव साय ने ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई दी है। 

Commonwealth Games 2026: नई दिल्ली/रायपुर: ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन किया है। ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में एक और पदक डाल दिया है। ज्ञानेश्वरी यादव ने महिलाओं के 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। ज्ञानेश्वरी यादव प्रदेश की संस्कारधानी राजनांदगांव की रहने वाली है। वहीं सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम मोदी और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने ज्ञानेश्वरी यादव को दी शुभकामनाएं

कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई दी है। ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई। यह कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी यह सफलता भारत के युवाओं को प्रेरित करे। (Commonwealth Games 2026) उनके आगे के सफर के लिए उन्हें और सफलता की शुभकामनाएं।

सीएम साय ने ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई दी है। सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी ने देश का गौरव बढ़ाया। कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश दोनों का मान बढ़ाने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। राजनांदगांव निवासी ज्ञानेश्वरी, जो छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के रूप में सेवाएँ दे रही हैं, की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। “खेल और सेवा” दोनों क्षेत्रों में उनका समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

ज्ञानेश्वरी ने दिया पनी क्षमता का परिचय

ज्ञानेश्वरी यादव ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार लिफ्ट लगाकर अपनी क्षमता का परिचय दिया। उन्होंने पहले चरण में 82 किलोग्राम, 85 किलोग्राम और 88 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में 103 किलोग्राम से शुरुआत की और फिर 107 किलोग्राम तथा 111 किलोग्राम वजन उठाकर पदक की दौड़ में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। (Commonwealth Games 2026) उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें सिल्वर मेडल दिलाया।

नाइजीरिया की खिलाड़ी ने जीता गोल्ड मेडल

Commonwealth Games 2026: महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में नाइजीरिया की खिलाड़ी दिदीह ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि ज्ञानेश्वरी यादव दूसरे स्थान पर रहीं और उन्होंने रजत पदक जीता। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने भारत की पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

छत्तीसगढ़ पुलिस में एएसआई हैं ज्ञानेश्वरी

खेल के साथ-साथ ज्ञानेश्वरी यादव एक जिम्मेदार सरकारी पद भी संभाल रही हैं। वह छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के पद पर कार्यरत हैं। (Commonwealth Games 2026)  नौकरी और खेल के बीच संतुलन बनाकर उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा मानी जा रही है।

वेटलिफ्टिंग में भारत का चौथा पदक

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग भारत के लिए लगातार सफलता लेकर आई है। ज्ञानेश्वरी यादव का यह पदक इस खेल में भारत का चौथा पदक है। इससे पहले मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीता था, जबकि राजा मुथुपाडी और रिशिकांता सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किए थे। ज्ञानेश्वरी के पदक के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या पांच हो गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-