Lakhimpur Kheri Road Accident News: सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी, वैन और ट्रक की टक्कर से हुआ था हादसा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त किया शोक

Lakhimpur Kheri Road Accident News: वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चालक और दो महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई।

Lakhimpur Kheri Road Accident News: सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी, वैन और ट्रक की टक्कर से हुआ था हादसा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त किया शोक

Lakhimpur Kheri Road Accident News| Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 18, 2026 / 03:42 pm IST
Published Date: May 18, 2026 3:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लखीमपुर खीरी जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई।
  • इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Lakhimpur Kheri Road Accident News: लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चालक और दो महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। धौरहरा के पुलिस क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसा सिसैया-लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर उंचगांव और भरेहता गांव के बीच हुआ जब लखीमपुर से बहराइच जा रही वैन की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि इस हादसे में वैन में सवार चालक सहित सभी 10 लोगों की मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई वैन

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटनास्थल की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वैन अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। (Lakhimpur Kheri Road Accident News) घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि किसी अज्ञात कारण से वैन अपनी लेन से दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

मृतकों को की हुई पहचान

Lakhimpur Kheri Road Accident News: पुलिस के अनुसार मृतकों में से नौ की पहचान कर ली गई है जिनमें जयदीप सिंह (25), अदनान खान (15), पवन राजभर (23), सोहन राजभर (21), रामगोपाल (42), सहज राम (35), पप्पू गौतम (18), गायत्री वैश्य (44) और जुलेखा (55) शामिल हैं। एक अन्य मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। (Lakhimpur Kheri Road Accident News)  पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सीएम ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘जनपद लखीमपुर खीरी में हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।(Lakhimpur Kheri Road Accident News)  मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।’’ उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.