MS Dhoni Retirement News: आज IPL करियर का आखिरी मैच खेलेंगे धोनी? इस दिग्गज खिलाड़ी के बयान से मची हलचल, जानिए क्या है ताजा अपडेट?

आज IPL करियर का आखिरी मैच खेलेंगे धोनी? इस दिग्गज खिलाड़ी के बयान से मची हलचल, MS Dhoni Retirement Latest News

MS Dhoni Retirement News: आज IPL करियर का आखिरी मैच खेलेंगे धोनी? इस दिग्गज खिलाड़ी के बयान से मची हलचल, जानिए क्या है ताजा अपडेट?

MS Dhoni Retirement News, Image Source- CSK X Handle

Modified Date: May 18, 2026 / 02:19 pm IST
Published Date: May 18, 2026 2:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एमएस धोनी की वापसी को लेकर फैन्स में बढ़ी उत्सुकता।
  • रविचंद्रन अश्विन ने कहा- धोनी के खेलने की अच्छी संभावना।
  • चेपॉक मुकाबले को संभावित फेयरवेल मैच की तरह देख रहे प्रशंसक।

चेन्नई। MS Dhoni Retirement News इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सोमवार को चेपॉक में होने वाला मुकाबला अब केवल प्लेऑफ की जंग नहीं, बल्कि धोनी की संभावित वापसी को लेकर भी सुर्खियों में आ गया है। फैन्स के बीच सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या ‘कैप्टन कूल’ एक बार फिर पीली जर्सी में मैदान पर दिखाई देंगे।

MS Dhoni Retirement News सीजन शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने जानकारी दी थी कि धोनी काफ स्ट्रेन से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वह शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहे। हालांकि समय बीतने के साथ उनकी वापसी का इंतजार लगातार बढ़ता गया। टीम प्रबंधन उनकी बल्लेबाजी के साथ-साथ रनिंग, विकेटकीपिंग मूवमेंट और मैच फिटनेस को लेकर भी सतर्क नजर आया। सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने पहले कहा था कि धोनी नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है। वहीं मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने खुलासा किया था कि टीम ने उनकी जल्दी वापसी की कोशिश की थी, लेकिन वॉर्म-अप मैच के दौरान चोट फिर उभर आई।

इसी बीच पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बयान ने फैन्स की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा कि धोनी के सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने की अच्छी संभावना है और वह पिछले दो-तीन मैचों से खेलने के लिए तैयार थे। अश्विन के बयान के बाद सोशल मीडिया पर #DhoniReturn ट्रेंड करने लगा और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया। इस मुकाबले को खास बनाने वाली बात धोनी का पुराना बयान भी है। वर्ष 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब दिलाने के बाद उन्होंने कहा था कि वह अपना आखिरी टी20 मुकाबला चेन्नई में खेलना चाहेंगे। अब लगभग पांच साल बाद चेन्नई में सीएसके का आखिरी लीग मैच खेला जा रहा है, ऐसे में फैन्स इसे संभावित फेयरवेल मैच के रूप में भी देख रहे हैं। हालांकि धोनी ने अब तक संन्यास को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।