Amit Shah Bastar Visit: गुंडाधुर के गांव से अमित शाह की हुंकार, आदिवासियों से किया ये वादा, हर गांव में डेयरी खोलने का भी ऐलान

Amit Shah Bastar Visit: गुंडाधुर के गांव से अमित शाह की हुंकार, आदिवासियों से किया ये वादा, हर गांव में डेयरी खोलने का भी ऐलान

Amit Shah Bastar Visit: गुंडाधुर के गांव से अमित शाह की हुंकार, आदिवासियों से किया ये वादा, हर गांव में डेयरी खोलने का भी ऐलान

Amit Shah Bastar Visit | Photo Amit Shah Bastar Visit | Photo Credit: AICredit: AI

Modified Date: May 18, 2026 / 02:27 pm IST
Published Date: May 18, 2026 2:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अमित शाह का बस्तर दौरा
  • नेतानार में जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ
  • सेवा डेरा की शुरुआत

जगदलपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे आज बस्तर के नेतानार (Amit Shah Bastar Visit) पहुंचे हुए हैं। इससे पहले वे रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTS) में डायल 112 के 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रायपुर के इस कार्यक्रम के तुरंत बाद अमित शाह जगदलपुर रवाना होकर बस्तर जिले के शहीद गुंडाधुर के गांव नेतानार (Netanar News) पहुंचे हैं, जहां जन सुविधा केंद्र की शुरुआत की। इस दौरान सीएम साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

सेवा डेरा का किया शुभारंभ

Amit Shah Bastar Announcement नेतानार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद वीर गुंडाधुर की प्रतिमा में माल्यार्पण किए। जिसके बाद सेवा डेरा का उद्घाटन किए। इस दौरान मंत्री शाह ने अपने संबोधन मे कहा ​कि सुरक्षा कैंप अब सेवा डेरा हो गया है। एक दौर वह भी था जब यहां एक साथ 6 पुलिसवालों की हत्या कर दी जाती थी, स्कूल उजाड़ दिए जाते थे और गरीबों का राशन तक छीन लिया जाता था। नक्सलियों का खौफ ऐसा था कि वे मासूम बच्चों को उनके बचपन में ही जबरन उठा ले जाते थे।

साल में एक बार गांव तक आएगी सरकार

गृह मंत्री ने आगे कहा कि अब सरकार ने कड़े कदम उठाकर बस्तर से इस खूनी गनतंत्र को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही अब इस ऐतिहासिक धरा को एक प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया जा रहा है। शाह ने आगे कहा कि एक साल में सरकार आपके गांव तक आएगी। सरकार को रायपुर से गांव तक लाएंगे। किसी को रायपुर जाने की जरूरत नहीं होगी। मंत्री शाह ने आगे कहा कि 196 सुरक्षा कैंप में से 77 आदिवासी कल्याण का कैंप बनाने वाले हैं। सेवा डेरा कैंपों को अच्छी तरह डिजाइन किया जाएगा। केंद्र राज्य की सैकड़ों योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

बस्तर के हर गांव में खुलेगी डेयरी

इसके अलावा उन्होंन बस्तर के हर गांव में डेयरी (Bastar Dairy Scheme) खोलने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार आदिवासियों को दो दुधारू पशु देगी। (Bastar Village Dairy) वनोपजों का पैकेजिंग और ब्रांडिंग करने का संकल्प है। इसके अलावा आदिवासी युवाओं को रोजगार मिलेगा। शाह ने आगे कहा कि देश दशकों पहले आजाद हो गया है, लेकिन बस्तर को मार्च 2026 के बाद आजादी मिली। नक्सल खात्मे के देरी में नुकसान का भरपाई हम करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।