Greater Noida Crime News : ससुराल वालों की खौफनाक डिमांड! जब पूरी नहीं हुई फॉर्च्यूनर और 50 लाख की मांग, तो नवविवाहिता के साथ जो हुआ…

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि भारी दहेज मांग पूरी न होने पर महिला को मकान की तीसरी मंजिल से नीचे फेंका गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

Greater Noida Crime News : ससुराल वालों की खौफनाक डिमांड! जब पूरी नहीं हुई फॉर्च्यूनर और 50 लाख की मांग, तो नवविवाहिता के साथ जो हुआ…

Greater Noida Crime News

Modified Date: May 18, 2026 / 02:20 pm IST
Published Date: May 18, 2026 2:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप।
  • परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है।

नई दिल्ली : Greater Noida Crime News  ग्रेटर नोएडा से एक रूह कॉपने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला ?

यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र का है। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से ही ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए लगातार परेशान कर रहे थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष की तरफ से लगातार एक फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये नकद की मांग की जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि जब यह मोटी मांग पूरी नहीं हुई, तो ससुराल वालों ने साजिश के तहत नवविवाहिता को मकान की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

Dowry Death Greater Noida ऊंचाई से नीचे गिरने हुई मौत

ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नवविवाहिता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ईकोटेक-3 थाना पुलिस घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.