देश में कोविड-19 के 109 नए मरीज मिले

देश में कोविड-19 के 109 नए मरीज मिले

देश में कोविड-19 के 109 नए मरीज मिले
Modified Date: July 21, 2023 / 01:33 pm IST
Published Date: July 21, 2023 1:33 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 109 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,476 से घटकर 1,460 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से अब तक 5,31,915 लोग जान गंवा चुके हैं।

भारत में अब तक 4.49 करोड़ से अधिक लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 4,44,61,789 लोग इस संक्रमण को मात दे चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में