हजारीबाग : Student died due to heat झारखंड के हजारीबाग जिले में राज्य शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा देने के बाद केंद्र से निकले 16वर्षीय एक दिव्यांग लड़के की कथित तौर पर भीषण गर्मी से संबंधित जटिलताओं की वजह से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि राज्य में गत कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है और कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार चला गया है।
Read more : राष्ट्रपति चुनाव: NDA के पास 9000 वोटों की कमी, भाजपा कैसे जीतेगी ये चुनाव? समझें यहां
Student died due to heat पुलिस ने बताया कि मृत लड़के का नाम जमाली अख्तर था और वह पवित्र रमजान के महीने में ‘रोजा’ रखे हुए था। उन्होंने बताया कि अख्तर शनिवार अपराह्न चार बजकर 30 मिनट पर जैसे ही परीक्षा केंद्र से बाहर आया बेहोश होकर गिर गया। पुलिस और स्कूल के अधिकारी पीड़ित को तत्काल चौपारण स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर भीषण गर्मी को मौत का कारण मान रहे हैं।
Read more : IPL 2022 : सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का चौका, पंजाब को 7 विकेट से दी पटखनी
बरही के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नजीर अख्तर ने बताया कि मृत छात्र पड़ोसी जिले चतरा के खरौनी गांव का रहने वाला था और चौपारण कॉलेज में परीक्षा देने आया था। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक के परिवार ने पोस्टमॉर्टम नहीं करने का अनुरोध किया क्योंकि उन्हें कुछ गलत होने का संदेह नहीं था। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनोज रत्न छोटे के निर्देश पर पीड़ित के शव को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।
Read more : छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में तीन बारातियों की मौत, कई अन्य घायल
इस बीच, हजारीबाग के अन्य परीक्षा केंद्रों में भी तीन परीक्षार्थी ‘ भीषण गर्मी’की वजह से बेहोश हो गए। कई अभिभावकों ने झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी) की राज्य में भीषण गर्मी में परीक्षा कराने के फैसले की निंदा की है।