ओडिशा में सड़क हादसों में 11 लोगों की मौत

ओडिशा में सड़क हादसों में 11 लोगों की मौत

ओडिशा में सड़क हादसों में 11 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: March 1, 2022 9:07 pm IST

भुवनेश्वर, एक मार्च (भाषा) ओडिशा के नुआपाड़ा और अंगुल जिलों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक परिवार के छह लोगों की मौत उस वक्त हो गयी जब बारगढ़-नुआपाड़ा बीजू एक्सप्रेसवे पर उनकी कार फिसलकर एक पेड़ से जा टकरायी। मृतकों में 12 साल का बच्चा भी शामिल है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के ये लोग एक शादी समारोह में जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि अंगुल में सोमवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग-149 पर कंटियापासी के समीप एक वाहन ट्रक से टकरा गया, जिससे वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी।

भाषा गोला माधव

माधव


लेखक के बारे में