दिल्ली पुलिस के 111 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मानद पदोन्नित दी गयी

दिल्ली पुलिस के 111 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मानद पदोन्नित दी गयी

दिल्ली पुलिस के 111 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मानद पदोन्नित दी गयी
Modified Date: January 30, 2026 / 07:09 pm IST
Published Date: January 30, 2026 7:09 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को हुए एक समारोह में 111 कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन मानद पदोन्नित दी गयी।

इस सम्मान समारोह में कांस्टेबल से लेकर उपनिरीक्षक तक को उनके उच्चतर मानद रैंक के बैज प्रदान किए गए।

अधिकारियों के अनुसार, ये पदोन्नतियां मानद रैंक पदोन्नति योजना के तहत प्रदान की गईं।

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने समारोह की अध्यक्षता की।

वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उनके साथ मिलकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मानद रैंक प्रदान की और उन्हें सेवा के बाद स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

इस योजना के तहत आयोजित यह दूसरा समारोह था।

अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना द्वारा कांस्टेबल से लेकर उपनिरीक्षक तक के सेवानिवृत्तकर्मियों को मानद पदोन्नति देने की मंजूरी के बाद पहला समारोह 31 दिसंबर, 2025 को आयोजित किया गया था।

भाषा जितेंद्र खारी

खारी


लेखक के बारे में