वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जग मोहन को आईबी का विशेष निदेशक नियुक्त किया गया

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जग मोहन को आईबी का विशेष निदेशक नियुक्त किया गया

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जग मोहन को आईबी का विशेष निदेशक नियुक्त किया गया
Modified Date: September 3, 2026 / 08:47 pm IST
Published Date: September 3, 2026 8:47 pm IST

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी जग मोहन को बृहस्पतिवार को खुफिया ब्यूरो (आईबी) का विशेष निदेशक नियुक्त किया गया।

मोहन 1995 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में आईबी में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, नियुक्ति से संबंधित मंत्रिमंडल की समिति ने आईबी में विशेष निदेशक के पद पर मोहन की नियुक्ति को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख यानी 30 जून, 2031 तक के लिए मंजूरी दी है।

उनके बैच के पांच अन्य अधिकारियों को भी उनके संबंधित संगठनों में विशेष महानिदेशक (डीजी) स्तर के पदों पर नियुक्त किया गया है।

संदीप खिरवार और राजेश कुमार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में विशेष महानिदेशक नियुक्त किया गया है। दोनों वर्तमान में सीआरपीएफ में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) हैं।

पुनीत रस्तोगी और संतोष श्रीरामजी खंडारे को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में विशेष महानिदेशक नियुक्त किया गया है। दोनों अभी बीएसएफ में अतिरिक्त महानिदेशक हैं।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक पद पर कार्यरत पद्माकर एस. रानिसे को भी बल में विशेष महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

भाषा

शुभम राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में