दिल्ली में कोविड-19 के 114 नये मामले सामने आये

दिल्ली में कोविड-19 के 114 नये मामले सामने आये

दिल्ली में कोविड-19 के 114 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: April 2, 2022 9:44 pm IST

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को 0.71 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के 114 नये मामले सामने आये, जबकि संक्रमण से किसी की भी मृत्यु नहीं हुई। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़े से मिली।

इन 114 नये मामलों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,65,215 हो गई। वहीं मृतक संख्या 26,153 है।

बुलेटिन में कहा गया है कि एक फरवरी तक घर पर पृथकवास मामलों की कुल संख्या 12,312 थी। शनिवार को यह 320 थी।

दिल्ली के अस्पतालों में कोविड​​​​-19 रोगियों के लिए 9,755 बिस्तर हैं और उनमें से 62 (0.64 प्रतिशत) पर मरीज भर्ती हैं।

भाषा अमित माधव

माधव


लेखक के बारे में