केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,669 नए मामले

Ads

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,669 नए मामले

  •  
  • Publish Date - September 27, 2021 / 07:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 27 सितंबर (भाषा) केरल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,699 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 58 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 46,41,614 हो गए और मृतकों की संख्या 24,661 पर पहुंच गई। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि पिछले एक दिन में 17,763 लोग ठीक हो गए।

राज्य में अब तक कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद 44,59,193 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 1,57,158 मरीज उपचाराधीन हैं। पिछले 24 घंटे में 80,372 नमूनों की जांच की गई।

भाषा यश उमा

उमा

ताजा खबर