नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) पुलिस ने रोहिणी इलाके में नकली सिगरेट की आपूर्ति करने के आरोप में 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से करीब 15 लाख रुपये मूल्य की 1.2 लाख सिगरेट जब्त कीं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बाबरपुर निवासी अकरम को 16 सितंबर को गिरफ्तार किया गया।
प्रशांत विहार इलाके में नकली सिगरेट की आपूर्ति की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रोहिणी के सेक्टर 10 में जापानी पार्क के पास जाल बिछाया और अकरम को रोककर पूछताछ की।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास मौजूद पांच प्लास्टिक बैग की तलाशी लेने पर उनमें नकली सिगरेट की 10 पेटियां मिलीं।
पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये मूल्य की लगभग 1.2 लाख सिगरेट बरामद कीं।
प्रशांत विहार थाने ने कॉपीराइट अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और इस मामले में जांच जारी है।
भाषा सुरभि संतोष
संतोष