मिजोरम में कोविड-19 के 12 नए मामले, कुल मामले 4,346 हुए

मिजोरम में कोविड-19 के 12 नए मामले, कुल मामले 4,346 हुए

मिजोरम में कोविड-19 के 12 नए मामले, कुल मामले 4,346 हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: January 21, 2021 4:18 am IST

आइजोल, 21 जनवरी (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के 12 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर बृहस्पतिवार को 4,346 हो गए। नए मामलों में सीआरपीएफ के तीन जवान भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आईजोल जिले में नौ, सेरछिप, कोलासिब और लॉन्गतलाई में एक-एक नया मामला सामने आया है।

अधिकारी ने बताया कि मिजोरम में अभी 69 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 4,268 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में संकमण से अभी तक नौ लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक 1.97 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में