अरुणाचल में कोविड-19 के 12 नए मामले आए

अरुणाचल में कोविड-19 के 12 नए मामले आए

अरुणाचल में कोविड-19 के 12 नए मामले आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: December 24, 2020 6:13 am IST

ईटानगर, 24 दिसंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 12 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,669 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 से संबंधित राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि नए मामलों में चार तवांग से, दो-दो मामले वेस्ट कामेंग और कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से हैं। एक-एक मामला लोअर सियांग, सियांग, ईस्ट सियांग और लोंगडिंग जिलों से आया है।

उन्होंने बताया कि दो मरीजों को छोड़कर सभी में संक्रमण के लक्षण नहीं थे।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में बुधवार को संक्रमण से 22 और लोग ठीक हुए, जिससे ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 16,401 हो गई है। राज्य में संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की दर 98.39 प्रतिशत है।

अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में 212 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तब 56 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि मृत्यु दर 0.33 प्रतिशत है।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के ईटानगर, नाहरलागुन, निर्जुली और बंदरदेवा इलाकों में सबसे अधिक 75 लोगों का उपचार चल रहा है। इसके बाद तवांग में 40, वेस्ट कामेंग में 23 और ईस्ट सियांग में 18 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में बुधवार को 689 नमूनों की जांच हुई, जबकि अब तक 3,74,423 नमूनों की जांच हो चुकी है। संक्रमण दर 1.61 प्रतिशत है।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश


लेखक के बारे में