सिक्किम में कोविड-19 के 12 नए मामले

Ads

सिक्किम में कोविड-19 के 12 नए मामले

  •  
  • Publish Date - October 4, 2021 / 07:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

गंगटोक, चार अक्टूबर (भाषा) सिक्किम में सोमवार को कोविड-19 के 12 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31,537 हो गई जबकि इस दौरान किसी रोगी की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 388 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

संक्रमण के नए मामलों में पूर्वी सिक्किम से 11 और पश्चिम सिक्किम से एक नए रोगी की सूचना मिली।

सिक्किम में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 450 हो गई है। राज्य में अब तक 30,383 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं। संक्रमण की दर सात प्रतिशत बनी हुई है जबकि ठीक होने की दर 97.3 प्रतिशत हो गयी है।

बुलेटिन के मुताबिक सिक्किम में अब तक 2.50 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 171 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई।

भाषा रवि कांत उमा

उमा