भारत में कोविड-19 के 1,233 नए मामले

भारत में कोविड-19 के 1,233 नए मामले

भारत में कोविड-19 के 1,233 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: March 30, 2022 10:42 am IST

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,233 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4,30,23,215 हो गई जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 14,704 रह गई है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 31 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,101 हो गई।

मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या संक्रमितों की कुल तादाद का 0.03 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की दर 98.75 फीसद है।

चौबीस घंटे के दौरान कोविड-19 रोगियों की संख्या में 674 की कमी आई है। दैनिक संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.25 फीसद है।

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

भाषा जोहेब शोभना

शोभना


लेखक के बारे में