दिल्ली के 125 वर्षीय मतदाता को ‘नाम में विसंगति’ को लेकर मिला नोटिस

दिल्ली के 125 वर्षीय मतदाता को 'नाम में विसंगति' को लेकर मिला नोटिस

दिल्ली के 125 वर्षीय मतदाता को ‘नाम में विसंगति’ को लेकर मिला नोटिस
Modified Date: September 22, 2026 / 12:04 am IST
Published Date: September 22, 2026 12:04 am IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) पुरानी दिल्ली के 125 वर्षीय मतदाता श्याम मुखीजा उन 33 लाख से अधिक मतदाताओं में शामिल हैं, जिन्हें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्रों में दी गई जानकारी में ‘‘विसंगतियों’’ को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर नोटिस पाने वाले मतदाताओं की जारी सूची के अनुसार, सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में श्याम मुखीजा नामक 125 वर्षीय मतदाता के नाम में विसंगति पाई गई है।

मुखीजा संबंधित सूची में कथित तौर पर सबसे उम्रदराज मतदाता हैं। इस सूची में 80 और 90 वर्ष की आयु के कई अन्य मतदाताओं के नाम भी दर्ज हैं।

सूची में राजनीति, न्यायपालिका, नौकरशाही और शिक्षा जगत सहित सार्वजनिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के नाम भी शामिल हैं।

भाषा

प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में