झारखंड में कोविड-19 के 1266 नये मामले, संक्रमितों की संख्या पचास हजार के पार

झारखंड में कोविड-19 के 1266 नये मामले, संक्रमितों की संख्या पचास हजार के पार

झारखंड में कोविड-19 के 1266 नये मामले, संक्रमितों की संख्या पचास हजार के पार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: September 6, 2020 6:34 pm IST

रांची, छह सितंबर (भाषा) झारखंड में कोविड-19 के 1266 नए मामले आने से रविवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,063 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार संक्रमण से सात और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या 469 हो गयी है।

राज्य के कुल 51,063 संक्रमितों में से 36,653 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 14,410 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

पिछले चौबीस घंटे में प्रयोगशालाओं में कुल 13057 नमूनों की जांच की गयी। इनमें 1266 की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई ।

भाषा इन्दु आशीष

आशीष


लेखक के बारे में