कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 128 उड़ानें रद्द, आठ का मार्ग बदला गया
कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 128 उड़ानें रद्द, आठ का मार्ग बदला गया
नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (भाषा) घने कोहरे के कारण सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर कम से कम 128 उड़ानें रद्द कर दी गईं, आठ उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा, जबकि लगभग 200 उड़ानें देरी से संचालित हुईं।
एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे और कम दृश्यता की स्थिति के कारण 64 प्रस्थान और 64 आगमन उड़ानें रद्द की गईं, जबकि आठ उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया।
दिल्ली हवाई अड्डा संचालक डायल (दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रनवे की दृश्यता में सुधार हो रहा है, लेकिन कुछ उड़ानों के प्रस्थान और आगमन पर अब भी असर पड़ सकता है।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24डॉटकॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, करीब 200 उड़ानों में देरी हुई, जबकि औसतन प्रस्थान में लगभग 24 मिनट की देरी दर्ज की गई।
इंडिगो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली और उत्तरी भारत के कई हवाई अड्डों पर कोहरा लगातार बना हुआ है। दृश्यता कम बनी हुई है और इसके चलते फिलहाल उड़ानों की आवाजाही सामान्य से धीमी है, जिससे कुछ उड़ानों में देरी हो रही है।”
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करता है, जहां प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों की आवाजाही होती है।
भाषा अमित मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 128 उड़ानें रद्द, आठ का मार्ग बदला गया

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm