पंजाब के होशियारपुर में बस और ट्रक के बीच टक्कर में 13 यात्री घायल
पंजाब के होशियारपुर में बस और ट्रक के बीच टक्कर में 13 यात्री घायल
होशियारपुर, 19 सितंबर (भाषा) पंजाब में होशियारपुर से 44 किलोमीटर दूर जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 13 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बस चालक सहित घायलों को इलाज के लिए दसुआ के सिविल अस्पताल और टांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
टांडा पुलिस थाने के प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
भाषा योगेश पवनेश
पवनेश

Facebook


