अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 13 नए मामले

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 13 नए मामले

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 13 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: December 14, 2020 4:50 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 14 दिसंबर (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 13 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद केंद्रशासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,818 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को आठ और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,673 हो गई।

उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में 84 लोगों का उपचार चल रहा है और अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा स्नेहा सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में